पुतिन ने तुर्की से लेकर यूक्रेन तक को डराया, रूसी सेना ने भूमध्‍य सागर में दागा ब्रह्मास्‍त्र, मानेंगे एर्दोगान और जेलेंस्‍की?

पुतिन ने तुर्की से लेकर यूक्रेन तक को डराया, रूसी सेना ने भूमध्‍य सागर में दागा ब्रह्मास्‍त्र, मानेंगे एर्दोगान और जेलेंस्‍की?
मास्‍को: यूक्रेन से लेकर सीरिया तक में फंसे रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने भूमध्‍य सागर में आखिरकार जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया है। रूसी सेना ने भूमध्‍य सागर में जोरदार युद्धाभ्‍यास शुरू किया है। पुतिन की सेना ने अपनी सबसे शक्तिशाली हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन का इस्‍तेमाल करके अपने इरादे साफ कर दिए। रूसी मिसाइल को किसी भी एयर‍ डिफेंस सिस्‍टम से रोका नहीं जा सकता है। रूसी सेना ने यह अभ्‍यास ऐसे समय पर शुरू किया है जब यूक्रेन के बाद अब सीरिया में पुतिन की सेना बुरी तरह से फंस गई है। तुर्की के इशारे पर सुन्‍नी विद्रोहियों ने सीरिया में बड़ा हमला बोल दिया है और अलेप्‍पो शहर पर कब्‍जा कर लिया है। इससे रूस समर्थक राष्‍ट्रपति बशर अल असद की सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।
Advertisement