पुतिन ने कहा कि हम रूसी नौसेना की युद्ध तत्परता और सटीकता को आर्कटिक, काला सागर, बाल्टिक सागर, कैस्पियन सागर और दुनिया के महासागरों के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्रों में मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो न्यूक्लियर पनडुब्बी आज आपको सामने आई हैं लेकिन इसे पूर्णता नहीं शुरुआत मानें। ऐसे ही अभी और बहुत से हथियार हमें मिलने वाले हैं।
पुतिन ने 2 नई परमाणु पनडुब्बियों का किया निरीक्षण, बोले- रूसी सेना को मिलने वाले हैं ऐसे कई हथियार
मॉस्को: रूस लगातार अपनी सैन्य ताकत को और ज्यादा बढ़ाने में लगा हुआ है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को दो परमाणु पनडुब्बियों के ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। पुतिन ने सेवमाश जहाज निर्माण यार्ड में अलेक्जेंडर थर्ड और क्रास्नोयार्स्क पनडुब्बियों को देखने के लिए उत्तरी शहर सेवेरोडविंस्क का दौरा किया। पुतिन ने इसे रूसी नौसैनिक शक्ति को प्रदर्शित के रणनीतिक प्रयास का एक हिस्सा बताया। पुतिन ने कहा कि दोनों न्यूक्लियर पावर शिप दो अलग-अलग पनडुब्बी सीरीज का हिस्सा थे, जिन्हें रूस तैनात करने जा रहा है। ये जल्द ही प्रशांत क्षेत्र में तैनात कर दिए जाएंगे।
व्लादिमीर पुतिन ने बीते हफ्ते ही घोषणा की थी कि वह मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में फिर से लड़ेगे। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध लड़ रहे सैनिकों से शुक्रवार को कहा कि वह 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में फिर प्रत्याशी बनने जा रहे हैं। बोरिस येलत्सिन से 1999 के आखिरी दिन सत्ता संभालने वाले पुतिन, जोसफ स्टालिन के बाद रूस के किसी अन्य शासक की तुलना में सबसे ज्यादा समय तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं उनके चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही ये तकरीबन साफ हो गया है कि वह 2030 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे।











