कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी का आरोप
गंडापुर रावलपिंडी में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोके जाने के एक दिन बाद पेशावर से एक वीडियो संदेश के जरिए ये बातें कहीं। रैली में शामिल होने जा रहे गंडापुर रास्ते में फंस गए थे, क्योंकि पुलिस ने बुरहान इंटरचेंज पर कंटेनर लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया था।
पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प
रावलपिंडी में विरोध प्रदर्शन के बाद सीएम गंडापुर ने देर रात एक वीडिया संदेश जारी किया और कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। उनकी निजता का हनन किया गया। उन्होंने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन पर गोलियां चलाई गईं और गोले दागे गए। उन्होंने कहा कि हर तीन किलोमीटर पर पंजाब पुलिस ने गोले और गोलियां दागना जारी रखा। तीन कार्यकर्ताओं को गोलियां लगीं और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।











