वर्ग-1 के वेटिंग अभ्यर्थी पदवृद्धि की मांग पर अड़े
उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-1) भर्ती परीक्षा-2023 के वेटिंग अभ्यर्थी पदवृद्धि और दूसरी काउंसलिंग की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक 8,720 पदों की भर्ती में 16 विषयों के सिर्फ 5,052 पद नए थे, जबकि बाकी पद बैकलाग के थे। उनका दावा है कि चयन परीक्षा में 40,478 अभ्यर्थी चयनित हुए, लेकिन अब तक केवल 3,198 को नियुक्ति मिल सकी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अच्छे अंक हासिल करने के बावजूद बड़ी संख्या में उम्मीदवार नियुक्ति से वंचित हैं।
वर्ग-दो और वर्ग-तीन अभ्यर्थियों का भी धरना
वर्ग-दो और वर्ग-तीन भर्ती-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना आठ दिनों से जारी है। रितु सैनी, प्रियंका सिंह और मुनेंद्र सिंह भूख हड़ताल पर हैं। वर्ग-तीन में 25 हजार रिक्त पद जोड़कर दूसरी काउंसलिंग कराने तथा वर्ग-दो में प्रत्येक विषय में करीब तीन हजार पद बढ़ाने की मांग की जा रही है।
