यूरोप में चल रही तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारी! रूस से लड़ने के लिए चुपके से ताकत बढ़ा रहा नाटो, अब तक क्या-क्या किया?

यूरोप में चल रही तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारी! रूस से लड़ने के लिए चुपके से ताकत बढ़ा रहा नाटो, अब तक क्या-क्या किया?
मॉस्को: रूस और यूक्रेन का युद्ध पूरे यूरोप में फैल सकता है। नाटो और उसके सदस्य देश रूस के साथ युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। यह तीसरे विश्वयुद्ध के खतरे को बढ़ाने वाला है। रूसी सेना की ओर से आने वाले भविष्य में उसकी सीमा के करीब के देशों पर हमले की चेतावनी दी जा रही है। इस कारण यूरोप के देशों में रक्षा से जुड़े उपायों की झड़ी लग गई है। जर्मनी की विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख ब्रूनो कहल ने नवंबर के अंत में कहा, 'रूस पश्चिमी देशों के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नाटो के कारण यह एक बड़ा हमला नहीं करेगा।
Advertisement