दरअसल, मामला मैहर जिले के वार्ड नंबर 4 हरदुआ कला में शासकीय विद्यालय के नजदीक स्थित वाटर माउंटेन पैकेज ड्रिंकिंग वाटर का प्लांट है। इसका संचालन सुमित लालवानी नामक व्यक्ति करता है। इस प्लांट में गड़बड़ी को लेकर आईएसआई टीम को जानकारी मिली थी। उन्हें पता चला कि इस प्लांट में गुणवत्ता प्रमाण लिए आवश्यक बीआईएस सर्टिफिकेट लिए बिना वॉटर पैकेजिंग की जा रही है। वहीं, इस जानकारी के आधार पर आईएसआई ने गुरुवार को प्लांट पर छापा मारा है।
मैहर में सेहत से खिलवाड़! बिना BIS सर्टिफिकेट लिए फैक्ट्री में हो रही थी वाटर पैकेजिंग, नजारा देख सन्न रह गई ISI टीम
मैहरः मध्य प्रदेश के मैहर जिले में आईएसआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आईएसआई की टीम ने गुरुवार को मैहर के वार्ड नंबर 4 में स्थित वाटर प्लांट पर छापा मारा है। प्लांट में बीआईएस सर्टिफिकेट के बिना ड्रिंकिंग वॉटर पैकेजिंग होने के सबूत मिले। मौके पर मिले सबूत के आधार पर प्लांट को सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही संचालक को नोटिस भी भेजा गया है।
दरअसल, मामला मैहर जिले के वार्ड नंबर 4 हरदुआ कला में शासकीय विद्यालय के नजदीक स्थित वाटर माउंटेन पैकेज ड्रिंकिंग वाटर का प्लांट है। इसका संचालन सुमित लालवानी नामक व्यक्ति करता है। इस प्लांट में गड़बड़ी को लेकर आईएसआई टीम को जानकारी मिली थी। उन्हें पता चला कि इस प्लांट में गुणवत्ता प्रमाण लिए आवश्यक बीआईएस सर्टिफिकेट लिए बिना वॉटर पैकेजिंग की जा रही है। वहीं, इस जानकारी के आधार पर आईएसआई ने गुरुवार को प्लांट पर छापा मारा है।
टीम ने प्लांट किया सीज
वहीं, जब टीम वहां पर जांच करने पहुंची तब प्लांट बंद था। लेकिन, फिर भी जांच करने पर वहां पर पैकेजिंग के सबूत मिल गए। इस पर एक्शन लेते हुए आईएसआई की टीम ने प्लांट संचालक को नोटिस जारी प्लांट को भी सीज कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि पहले प्लांट को आईएसआई की तरफ से बीआईएस सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। लेकिन, गुणवत्ता और तकनीकी कारणों के चलते प्लांट का सर्टिफिकेट निरस्त कर दिया गया था। सिर्फ निरस्त ही नहीं बल्कि प्लांट के संचालक के उपर भारी जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि संचालक महोदय अपनी आदत से बाज नहीं आए। उन्होंने बिना किसी सुधार के प्लांट में धड़ल्ले से ड्रिंकिंग वॉटर की पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई करते रहे।