झूठ व विभाजन कि राजनीति करने वालो को महाराष्ट्र की जनता ने नकारा:डॉ नरोत्तम मिश्रा

झूठ व विभाजन कि राजनीति करने वालो को महाराष्ट्र की जनता ने नकारा:डॉ नरोत्तम मिश्रा
भोपाल। पूर्व गृह मंत्री व महाराष्ट्र चुनाव में गोंदिया-भंडारा लोकसभा कलस्टर प्रभारी बनाए गए I  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा व महायुति गठबंधन कि प्रचंड जीत पर  कहा कि  महाराष्ट्र की जनता ने झूठ व विभाजन की राजनीति करने वालो को सबक सिखा दिया है ,उन्हें सिरे से नकार दिया है।  कांग्रेस व उसके सहयोगी मोदी जी व महायुति की आंधी में पत्तो की तरह उड़ गए।यह जीत विकास व विश्वास की है।
  
महाराष्ट्र चुनाव परिणामों को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती है। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी व उसके घमंडिया गठबंधन ने संविधान खतरे में है  को लेकर झूठ फैलाया था। जातिगत जनगणना को लेकर भ्रम भी फैलाने की कोशिश की थी। इस झूठ से कांग्रेस को कुछ सफलता मिल भी गई थी लेकिन कोई भी झूठ ज्यादा समय तक नही टिकता है जनता सच समझ गयी। इसी के चलते विधानसभा चुनाव में बाबा साहेब की कर्म भूमि रहे महाराष्ट्र की जनता ने सविधान व विभाजन कि राजनीति करने वालो को ऐसा सबक सिखाया की उन्हें घर बैठा दिया।

डॉ मिश्रा में कहा कि यह प्रचन्ड जीत विकास व विश्वास की है। लोगो ने विकास करने वालो को वोट दिए।मोदी जी व महायुति गठबंधन पर विश्वास किया और समर्थन दिया। मोदी जी मंत्र एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे को जनता ने आत्मसात किया।  इसका परिणाम सामने है। जनता ने प्रचन्ड जीत दिलाई।
पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि देश कि जनता अब राहुल गांधी की झूठ व  विभाजन कारी राजनीति को समझ गयी है। राहुल गांधी तो झूठ के पर्यावाची हो गए है।यही कारण है कि हरियाणा चुनाव में   जनता ने कांग्रेस व उसके सहयोगियों को गिराया था, महाराष्ट्र चुनाव में तो लेटा ही दिया।यूपी सहित अन्य उपचुनाव में भी कांग्रेस का क्या हश्र हुआ यह  सामने है।

डॉ मिश्रा ने  कहा कि महाराट्र की जनता ने हम पर जो फिर विश्वास किया है हम उस पर खरे उतरकर दिखाएंगे। महाराष्ट्र में अब डबल इंजन की सरकार होगी जो विकास व जनकल्याण को लेकर काम करेगी।
Advertisement