Select Date:

पैट्रियट मिसाइल, हॉक एयर डिफेंस और ड्रोन... अमेरिका ने यूक्रेन को दिए 2.1 अरब डॉलर के हथियार

Updated on 10-06-2023 07:32 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने यूक्रेन के लिए दीर्घकालीन हथियार सहायता के रूप में अतिरिक्त 2.1 अरब अमेरिकी डॉलर उपलब्ध कराने की शुक्रवार को घोषणा की। इस नये सहायता पैकेज में अधिक पैट्रियट मिसाइल, हॉक वायु रक्षा प्रणालियों और मिसाइलों तथा छोटे पुमा ड्रोन के लिए वित्त पोषण शामिल है। इस बारे में संकेत मिला है कि रूस द्वारा कब्जा कर लिये गये अपने भू-भाग पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश के तहत यूक्रेन बहुप्रतीक्षित जवाबी हमला शुरू करने वाला है।


अमेरिकी हथियारों की लिस्ट जानें

पेंटागन ने एक बयान में कहा कि पैकेज से यूक्रेन के भू-भाग की रक्षा करने में यूक्रेनी सशस्त्र बलों की क्षमता को मजबूत करने और दीर्घ काल में रूसी आक्रमण का प्रतिरोध करने में अमेरिका की जारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। सहायता में लेजर गाइडेड मिसाइल के लिए युद्ध सामग्री, अज्ञात संख्या में तोपों के गोले, और प्रशिक्षण एवं रखरखाव सहायता के लिए वित्तपोषण भी शामिल है।

अमेरिका ने यूक्रेन को कितनी सैन्य सहायता दी

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस द्वारा आक्रमण किये जाने के बाद से अमेरिका ने कीव को 37.6 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता उपलब्ध कराई है। इसमें मिसाइलें, एंटी टैंक वेपन, टैंक, गोला-बारूद, एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें, हमलावर ड्रोन, लैंड माइन, बुलेटप्रूफ जैकेट, सैन्य राशन और मेडिकल किट शामिल हैं। अमेरिका दूसरे देशों से भी हथियार खरीदकर उन्हें यूक्रेन को सप्लाई कर रहा है। इसमें जापान से सैकड़ों टन टीएनटी की खरीद भी शामिल है।
यूक्रेन की इतनी मदद क्यों कर रहा अमेरिका
2014 के बाद से यूक्रेन की सरकारें अमेरिका समर्थक रही हैं। इस कारण यूक्रेन की रूस के साथ दुश्मनी बढ़ी है। यूक्रेन खुद को यूरोपीय यूनियन और नाटो में शामिल करने की मांग करता रहा है। इसी कारण रूस ने खुद की सुरक्षा का हवाला देकर यूक्रेन पर आक्रमण भी किया था। अब अमेरिका यह दिखाना चाहता है कि वह मुश्किल के वक्त में अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ता। उसकी रूस के साथ पुरानी दुश्मनी भी है। यही कारण है कि अमेरिका, यूक्रेन की मदद में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
 30 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
 30 April 2025
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
Advertisement