पाकिस्तान ने दी भारत को युद्ध की धमकी, दिल्ली के इस एक फैसले से पड़ोसी देश का कमाऊ पूत डूबने की कगार पर

पाकिस्तान ने दी भारत को युद्ध की धमकी, दिल्ली के इस एक फैसले से पड़ोसी देश का कमाऊ पूत डूबने की कगार पर
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान की जल सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ, तो उनका देश भारत के खिलाफ युद्ध की राह पर जा सकता है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान पहले से ही गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 1960 के 'सिंधु जल समझौते' को निलंबित किए हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। ऐसे में पाकिस्तान में पानी की किल्लत हो गई है जिससे वहां की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। ईरान युद्ध के कारण ईंधन संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए पानी की कमी से और परेशानियां पैदा हो गई हैं। पाकितान का कमाऊ पूत कहे जाने वाले टेक्सटाइल सेक्टर पर भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

क्यों बौखलाया पाकिस्तान?

पाकिस्तानी समाचार चैनल ARY न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर इस बात के पुख्ता सबूत मिले कि भारत पानी के बहाव को रोकने या मोड़ने के लिए चिंताजनक गति से आगे बढ़ रहा है, तो पाकिस्तान सैन्य कदम उठाने पर विचार करेगा। दरअसल, पाकिस्तानी नेतृत्व की यह बौखलाहट भारत के जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि जून 2028 तक पाकिस्तान की ओर जाने वाले सिंधु तंत्र के पानी को पूरी तरह से रोका जा सकता है।

पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा रुख

दोनों परमाणु-संपन्न देशों के बीच इस ऐतिहासिक समझौते को लेकर दरार तब आई, जब अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।
Advertisement