फिर घटा विदेशी मुद्रा भंडार, सोने के भंडार में भारी कमी

फिर घटा विदेशी मुद्रा भंडार, सोने के भंडार में भारी कमी
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर निकल गए। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $711 million की गिरावट हुई थी। इस सप्ताह जो अपना भंडार घटा है, उसकी मुख्य वजह सोने के मूल्य में गिरावट है।

Forex भंडार में हो गई भारी कमी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 जून 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $9.985 Billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $711 million की कमी हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर $671.625 billion का रह गया है। इससे पहले 27 फरवरी 2026 को अपना भंडार $728.494 billion के ऑल टाइम हाई पर था।

FCA भंडार में बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 12 जून 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $846 million की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $544.290 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भारी कमी

  • आलोच्य सप्ताह के दौरान सोने के दाम काफी गिरे हैं।
  • इससे रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $10.754 billion की भारी गिरावट हुई है।
  • अब अपने सोने के भंडार की वैल्यू घट कर $100.112 billion का रह गया है।
  • उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 के अंत में आरबीआई के पास सोने का भंडार 880.52 टन का था।
  • यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 16.7% बैठता है।
  • इसके मूल्य में कमी होती है यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार को प्रभावित करता है।

एसडीआर में मामूली गिरावट

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) मामूली 66 मिलियन डॉलर की गिरावट हुई है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 11 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। इस समय अपना आईएमएफ रिजर्व $4.815 billion का है।
Advertisement