भारत को आंख दिखाने की कोशिश में पाकिस्तान की पिटी भद्द, त्रिंकोमाली आना चाहती थी नेवी, दिल्ली के इशारे पर श्रीलंका ने किया 'खेल'
Updated on
19-04-2025 01:53 PM
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीलंका के त्रिंकोमाली पोर्ट के पास होना था। त्रिंकोमाली बंदरगाह शहर (पोर्ट सिटी) है, यहां भारत की मदद से एक एनर्जी सेंटर बनाया जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान की नेवी के इस बंदरगाह के पास अभ्यास से भारत को आपत्ति थी। भारत ने अपनी आपत्ति श्रीलंका के सामने रखी। इस पर श्रीलंका ने पाकिस्तान के विरोध के बावजूद अभ्यास को कैंसिल करने का फैसला लिया।
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया है कि यह अभ्यास पीएम नरेंद्र मोदी की इस महीने के शुरू में हुए श्रीलंका दौरे से ठीक पहले होना था। इस यात्रा में भारत और श्रीलंका ने एक रक्षा सहयोग समझौता किया था। इसके साथ ही भारत, श्रीलंका और यूएई के बीच त्रिंकोमाली में ऊर्जा केंद्र बनाने के लिए एक समझौता हुआ था, जिसमें एक पाइपलाइन भी शामिल है।
पाकिस्तान की भारत को उकसाने की कोशिश
पाकिस्तान का श्रीलंका में त्रिंकोमाली पोर्ट के पास अभ्यास करने का प्रस्ताव भारत को उकसाने की कोशिश के तौर पर देखा गया था। यह घटनाक्रम तब हुआ जब श्रीलंका ने विदेशी अनुसंधान जहाजों के आने पर एक साल के लिए रोक लगाई है। यह रोक चीन के निगरानी जहाजों की गतिविधियों की वजह से लगाई गई थी। चीन और पाकिस्तान का एशिया में गठजोड़ पुराना है।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की नेवी के अभ्यास के लिए त्रिंकोमाली आने की सूचना मिलते ही भारत ने कोलंबो स्थित उच्चायोग के जरिए श्रीलंका सरकार से बात कर इसे रोकने को कहा। श्रीलंका को अभ्यास से पीछे हटने पर पाकिस्तान के विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि पाकिस्तान की ओर से कड़े विरोध के बावजूद श्रीलंका ने अभ्यास को रद्द कर दिया।इस पूरे मामले पर भारतीय अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इस अभ्यास के लिए क्या तारीखें तय हुई थीं, इसका भी पता नहीं चल सका है। ये जानकारी जरूर सामने आई है कि पाकिस्तान का एक युद्धपोत, पीएनएस असलात, फरवरी और मार्च में कोलंबो बंदरगाह आया था। पीएनएस असलात ने कोलंबो के पास श्रीलंका के एकयुद्धपोतके साथ पैसेक्स अभ्यास किया था, जो संचार और रणनीति पर आधारित था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
अमेरिका की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साउथ एशिया इंस्टीट्यूट में हाल ही में पाकिस्तान कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पाकिस्तान वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और अमेरिका में…
टोरंटो: कनाडा संसदीय चुनाव में खालिस्तानियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता जगमीत सिंह चुनाव हार गये हैं। जगमीत सिंह ही वो नेता हैं, जिनकी वजह से पूर्व…
बीजिंग: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर हैं। आशंका है कि परमाणु शक्ति वाले दोनों देश जंग में फंस सकते हैं। लिहाजा पाकिस्तान ने अपने 'हर मौसम…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी सरकार के भारत से शिमला समझौते रद्द करने के फैसले पर असहमति जताई है। पीपीपी चेयरमैन बिलावल ने भारत के…
वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना का F/A-18E सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान सोमवार को लाल सागर में गिर गया। यह हादसा तब हुआ, जब इस जेट को विमानवाहक पोत हैरी एस ट्रूमैन पर…