दुर्ग वाशु, भारद्धाज I चैत्र नवरात्रि के पहले दिन और हिंदू संवत्सर के नव वर्ष के अवसर पर पूरे देश भर में तमाम आयोजन हो रहे है I इसी कड़ी में भिलाई के खुर्सीपार में भी भव्य आयोजन किया गया I जिसमें बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा राष्ट्रीय हिंदू नववर्ष व नवरात्रि के प्रथम दिन भव्य पूजा-अर्चना की गई I श्री राम चौक पर भव्य आयोजन हुआ, तो वही पूरे चौक में भगवा झंडें लगाए गए I सुमधुर गीत-संगीत के बीच पूजा पाठ और मंत्र जाप हुआ I
हिन्दू नव वर्ष को लिए हुए इस आयोजन में 5100 दीप जलाकर देश और राज्य के लिए मंगल कामना की गई तो वही 5100 दीप प्रज्वलित कर जय श्रीराम लिखा गया I भक्ति भजन और गीत और संगीत के माध्यम से नव वर्ष का स्वागत भी किया गया है I भव्य आतिशबाजी की गई और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल , कौशलेंद्र प्रताप सिंह संघ प्रमुख विशेष रूप से शामिल हुए I
उन्होंने कार्यक्रम को लेकर बीजेपी नेता दया सिंह को बधाई दी, वही कार्यक्रम में जिसमें भिलाई के तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे I इस कार्यक्रम में भिलाई निगम की महिला पार्षदों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई I माता स्वरूप महिला पार्षदों ने आयोजन की सराहना की I कार्यक्रम स्थल में भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला, वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को हलवा प्रसाद का भोग लगाकर महाभोग की शुरुआत की गई I मां दुर्गा के 108 नाम का जप श्रद्धालुओ द्वारा किया गया I











