शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेंड्रा में बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. पाठ्यक्रमों में विभागीय प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
Updated on
16-05-2025 06:29 AM
महासमुंद I शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेंड्रा (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में विभागीय कोटे के अंतर्गत प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन शासकीय स्कूलों में कार्यरत नियमित सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक (एल.बी.) तथा सहायक शिक्षक पंचायत के लिए निर्धारित है।
डी.पी.एड. (द्विवर्षीय) अंतर्गत पुरुष के 10 एवं महिला के 05 सीट तथा बी.पी.एड. (द्विवर्षीय) अंतर्गत पुरुष के 05 एवं महिला के 05 सीट विभागीय हेतु उपलब्ध है। डी.पी.एड. पाठ्यक्रम हेतु आवेदक को हायर सेकेंडरी परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बी.पी.एड. पाठ्यक्रम हेतु आवेदक को स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डी.पी.एड. उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सभी आवेदकों को एनसीटीई द्वारा निर्धारित अर्हताओं को भी पूर्ण करना अनिवार्य होगा। 01 जुलाई 2025 की स्थिति में आवेदक की न्यूनतम सेवाकाल अवधि 3 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
विभागीय इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर उसी कार्यालय में जमा करें। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सभी प्राप्त आवेदन पत्रों को वरिष्ठता क्रम के अनुसार सूचीबद्ध कर 30 मई 2025 तक उसकी हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद को अनिवार्य रूप से प्रेषित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
भिलाई। नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने सीजी दसवीं बोर्ड की टॉपर कु रिहा देवांगन के श्याम नगर रिसाली, वार्ड .26 स्थित घर जाकर उसका सम्मान किया। इस अवसर…
रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिले में खाद बीज के उठाव को लेकर संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन का लक्ष्य तय करें और खाद और…
भिलाई। नगर निगम भिलाई के जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर वार्ड क्रमांक 31 में शिकायत मिली थी कि सड़क सीमेंटीकरण का कार्य चल रहा था। ठेकेदार द्वारा बीच में निर्माण…
महासमुंद। तीन नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह द्वारा…
दुर्ग। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा के शासकीय हाई स्कूल पेण्ड्रावन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक ईश्वर साहू शामिल हुए। इस…
बिलासपुर। सुशासन तिहार 2025 के तहत ग्राम ओखर में आयोजित समाधान शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। मस्तूरी के पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी की उपस्थिति में सहायक उपकरण…
बिलासपुर। संभागायुक्त सुनील कुमार जैन ने आज सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्था को नजदीक से देखा। मरीजों से मुलाकात कर उनकी बीमारी…
बिलासपुर। सुशासन तिहार के तहत आज मस्तूरी ब्लॉक के ओखर में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य…