परमाणु बॉम्बर, 100 महाविनाशक युद्धपोत... रूस ने समुद्र में शुरू किया युद्धाभ्यास, नाटो भी बरसा रहा बारूद
Updated on
06-06-2023 07:32 PM
मास्को: रूस ने सोमवार को बाल्टिक सागर और प्रशांत महासागर में जोरदार युद्धाभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास में 2 परमाणु बॉम्बर और 100 फाइटर जेट हिस्सा ले रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने यह अभ्यास ऐसे समय पर शुरू किया है, जब हाल ही में नाटो देशों ने रूसी सीमा के पास व्यापक युद्धाभ्यास किया था। बताया जा रहा है कि नाटो को चेतावनी देने के लिए रूस ने 100 युद्धपोतों के साथ युद्धाभ्यास शुरू किया है। यही नहीं रूस ने दो परमाणु बॉम्बर को उत्तरी स्कॉटलैंड के पास उड़ाकर डराने की कोशिश की है।
यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के साथ गंभीर तनाव के बीच रूस ने प्रशांत महासागर और बाल्टिक सागर दोनों में ही एक साथ युद्धाभ्यास शुरू किया है। पुतिन ने यह अभ्यास ऐसे समय पर शुरू किया है जब नाटो ने बाल्टिक सागर में अपना वार्षिक नौसैनिक अभ्यास बाल्टिक सागर में शुरू किया है। रूस ने बाल्टिक में अपने 40 युद्धपोतों, 3500 सैनिक और 25 फाइटर जेट तथा हेलिकॉप्टर को नौसैनिक अभ्यास में शामिल किया है। रूस बाल्टिक सागर को नाटो के 7 देशों के साथ साझा करता है।
बाल्टिक में नाटो देश भी दिखा रहे हैं ताकत
इसके अलावा स्वीडन भी इसी सागर से सटा है जो जल्द ही नाटो देशों में शामिल होने जा रहा है। रूस ने कहा है कि बाल्टिक सागर में चलने वाला उसका ऑपरेशनल अभ्यास 15 जून तक चलेगा। वहीं नाटो ने भी अपने 50 युद्धपोत, 6 हजार जवान और 45 से ज्यादा एयरक्राफ्ट को इस अभ्यास में शामिल किया है। अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि इस अभ्यास में पहली बार फिनलैंड भी हिस्सा ले रहा है। वहीं रूस अपने सुदूरपूर्व में प्रशांत महासागर में 60 से ज्यादा नौसैनिक युद्धपोत और 35 एयरक्राफ्ट के साथ जापान के पास जंग का अभ्यास कर रहा है।
पुतिन के प्रशांत महासागर में चलाए जा रहे अभ्यास में 11 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि 5 जून से 20 जून के बीच सभी सेनाओं का अभ्यास किया जा रहा है। इस बीच रूस ने अपने दो परमाणु मिसाइलों से लैस बॉम्बर Tu-95MS को नार्वे के पास समुद्र में उड़ाया है। इसके साथ रूस का मिग 31 सुपरसोनिक फाइटर जेट भी गश्त पर निकला था। रूस इन दोनों ही विमानों की मदद से यूक्रेन पर कई बार भीषण हमले कर चुके हैं। माना जा रहा है कि रूस ने नाटो को करारा जवाब देने और यूक्रेन जंग के बाद भी अपनी ताकत के प्रदर्शन के लिए इस अभ्यास को अंजाम दे रहा है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
अमेरिका की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साउथ एशिया इंस्टीट्यूट में हाल ही में पाकिस्तान कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पाकिस्तान वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और अमेरिका में…
टोरंटो: कनाडा संसदीय चुनाव में खालिस्तानियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता जगमीत सिंह चुनाव हार गये हैं। जगमीत सिंह ही वो नेता हैं, जिनकी वजह से पूर्व…
बीजिंग: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर हैं। आशंका है कि परमाणु शक्ति वाले दोनों देश जंग में फंस सकते हैं। लिहाजा पाकिस्तान ने अपने 'हर मौसम…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी सरकार के भारत से शिमला समझौते रद्द करने के फैसले पर असहमति जताई है। पीपीपी चेयरमैन बिलावल ने भारत के…
वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना का F/A-18E सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान सोमवार को लाल सागर में गिर गया। यह हादसा तब हुआ, जब इस जेट को विमानवाहक पोत हैरी एस ट्रूमैन पर…