Select Date:

अब आर्कटिक में दिखेगी भारत और रूस की दोस्ती, व्लादिवोस्तोक से पुतिन के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Updated on 14-09-2023 01:48 PM
व्लादिवोस्तोक: भारत और रूस ने सुदूर पूर्वी रूसी बंदरगाह व्लादिवोस्तोक में भारतीय नाविकों को ध्रुवीय और आर्कटिक जल क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित करने पर बुधवार को सहमति व्यक्त की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने उत्तरी समुद्री मार्ग के साथ-साथ पूर्वी समुद्री मार्ग जैसे नये परिवहन गलियारों के इस्तेमाल की संभावना सहित समुद्री सहयोग को व्यापक बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की। व्लादिवोस्तोक में रूस सालाना होने वाले ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम का आयोजन कर रहा है। हाल में ही नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के साझा घोषणापत्र को लेकर रूस ने भारत की तारीफ की भी की थी।

भारत और रूस के बीच समुद्री संचार पर भी बात


बयान के अनुसार यहां दौरे पर आए केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और सुदूर पूर्व एवं आर्कटिक के विकास के लिए रूसी संघ के मंत्री ए. ओ. चेकुनकोव के बीच समुद्री सहयोग पर चर्चा हुई। इसके अनुसार दोनों नेताओं ने समुद्री सहयोग को व्यापक बनाने के लिए भारत और रूस के बीच समुद्री संचार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिनमें उत्तरी समुद्री मार्ग (एनएसआर) के साथ-साथ व्लादिवोस्तोक और चेन्नई के बीच पूर्वी समुद्री गलियारे (ईएमसी) जैसे नये परिवहन गलियारों के इस्तेमाल की संभावना भी शामिल है।

रूसी समुद्री प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय नाविकों की होगी ट्रेनिंग


बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष व्लादिवोस्तोक में जीआई एडमिरल नेवेल्स्की के नाम पर स्थापित रूसी समुद्री प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय नाविकों को प्रशिक्षित करने पर भी सहमत हुए। इस मौके पर सोनोवाल ने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंधों की गहरी ऐतिहासिक जड़ें हैं और यह आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित है। उन्होंने कहा, ''हम मजबूत संबंध बनाए रखने और विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'' रूसी मंत्री चेकुनकोव ने कहा कि दोनों पक्षों ने समुद्री संचार के विकास के साथ-साथ उत्तरी समुद्री मार्ग के इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement