नई दिल्ली: धोखाधड़ी और स्पैम वाले कॉल (Spam Calls) इन दिनों एक आम समस्या बन गई दिखती है। मोबाइल फोन यूजर्स अक्सर स्पैम कॉल की लगातार बौछार से निराश होते हैं, अपना माथा पीटते हैं। इन कॉल के माध्यम से घोटाले और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कई उपयोगकर्ता अपने बैंकों से वास्तविक संचार के लिए कॉल को गलत समझकर ऐसे घोटालों का शिकार हो जाते हैं। इस बढ़ती चिंता को दूर करने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
क्या है रिजर्व बैंक का कदम
RBI ने वित्तीय संस्थानों के लिए अपने ग्राहकों को लेन-देन और मार्केटिंग कॉल करते समय उपयोग करने के लिए दो समर्पित फ़ोन नंबर श्रृंखलाएं dedicated phone number series शुरू की हैं। इस पहल का उद्देश्य मोबाइल यूजर्स को धोखाधड़ी वाले कॉल से बचाना और वैध संचार में विश्वास में सुधार करना है।











