मुद्दा सचिन पायलट का नहीं, चुनाव जीतने का है
दिल्ली में बैठक से पहले प्रदेश से पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पार्टी में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच गुटबाजी का कोई मुद्दा है ही नहीं। सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस राजस्थान में फिर से सरकार बनाएगी। पायलट को लेकर सुलह के फॉर्मूले पर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और पूर्व मंत्री और गुजरात प्रभारी रहे डॉ. रघु शर्मा ने साफ इनकार कर दिया। सभी का जवाब था, बैठक आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर है, पार्टी में गुटबाजी नहीं है।बीजेपी में नेता मंच पर माइक छीन लेते हैं-रावत
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी में होड़ मची हुई है। मंच पर भी नेता माइक छीन लेते हैं। बीजेपी में गुटबाजी है।बैठक में मुद्दा एक ही है, बीजेपी को जवाब देना है- खाचरियावास
कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि कर्नाटक जीता है राजस्थान भी जीत लेंगे। पूरे देश में महंगाई की मार है, बीजेपी मुद्दों से हटकर चुनाव लड़ती है। हमारे साथ राम भी है और काम भी है। चुनाव कांग्रेस जीतेगी और इसे लेकर ही आज बैठक है। हम सब अपनी राय देंगे।











