शुभारंभ सत्र में स्वागत उद्धबोधन नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने दिया। कार्यशाला में विभिन्न सत्र आयोजित होंगे। सत्रों में विषय विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। कार्यशाला का समापन सायंकाल चार बजे होगा। कार्यशाला का आयोजन योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल विहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। News updating...
भोपाल में नीति आयोग की कार्यशाला, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ
भोपाल। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हाल) में बुधवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 'भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता' विषय पर आयोजित नीति आयोग की एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी शिरकत की। उन्होंने शुभारंभ सत्र को संबोधित भी किया।











