Select Date:

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नया 'विवाद', आज राजकोट में लगेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार

Updated on 01-06-2023 06:07 PM
अहमदाबाद: बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) गुजरात के दौरे पर हैं। सूरत में सुपरहिट शो करने के बाद अहमदाबाद में बारिश और अंतिम वक्त पर कार्यक्रम की जगह बदले जाने से दिव्य दरबार फीका रहा था, लेकिन इस सब के बीच गुजरात में बागेश्वर धाम सरकार के बयानों को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। ताजा विवाद उनके सूरत के बयान को लेकर हो रहा है, जिसमें उन्होंने गुजरात के पागलों कहकर भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनवाने की बात कही थी। इसी बयान में बागेश्वर धाम सरकार ने कहा था कि हम तुम्हें जेब से हनुमान देने आए हैं। गुजरात के रहने वाले डॉ. पराग इस बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा है कि जेब से हनुमान देने आएं हैं, भाषा-विचारों की शुद्धि करो बाद में दरबार। बागेश्वर धाम सरकार इससे पहले गुजरात के लोगों को पागलों कहकर संबोधित करने पर विवाद में आए थे। बाद में उन्होंने सफाई दी और कहा था कि पागलों का मतलब जिसने भगवान को पा लिया से है।
मोरारी बापू ने बनाई थी दूरी
गुजरात के विश्व विख्यात रामकथाकार मोरारी बापू ने बागेश्वर धाम सरकार से दूरी बना ली थी। आज धीरेंद्र शास्त्री गुजरात के जिस क्षेत्र में अपना दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं वहां पर मोरारी बापू का खासी प्रतिष्ठा है। राजकोट में धीरेंद्र शास्त्री 1 और दो जून को दरबार लगाने के बाद 3 जून को वडोदरा में दरबार लगाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री अपने गुजरात प्रवास में धार्मिक स्थानों का भी दौरा कर रहे हैं। वे सूरत के बाद बनासकांठा स्थित अंबाजी के दर्शन करने गए थे। तो वहीं राजकोट पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री सोमनाथ के दर्शन के लिए गए थे।
राजकोट से शुरू हुआ था विरोध
बागेश्वर धाम सरकार के जब गुजरात दौरे का ऐलान हुआ था तो सबसे पहले राजकोट से विरोध सामने आया था। राजकोट के बैंकर और सहकारी क्षेत्र के अग्रणी पुरुषोतम पिपालिया ने बागेश्वर बाबा को चैलेंज दिया था, हालांकि आयोजन समिति से बातचीत के बाद उनके तेवर नरम पड़ गए थे, लेकिन राजकोट के विज्ञान जाथा नाम की संस्था चलाने वाले डॉ. जयंत पंड्या अभी भी विरोध कर रहे हैं। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री गुजरात प्रवास के अंतिम पड़ाव में एक इस्कॉन ग्रुप की एक फैक्ट्री का भी उद्घाटन करने जाएंगे। यहां पर उनके फैक्ट्री के कर्मचारियों और मजदूरों से मिलने का कार्यक्रम रखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement