चीन के आगे नहीं झुके नेपाली पीएम ओली, ड्रैगन को टालना पड़ा BRI समझौता, बौखलाई जिनपिंग सरकार
बीजिंग: चीन की यात्रा पर पहुंचे नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बड़ा झटका दे दिया है। नेपाल ने साफ कर दिया है कि वह शी जिनपिंग के ड्रीम प्रॉजेक्ट बेल्ट एंड रोड पर अपनी शर्तों के हिसाब से हस्ताक्षर करेगा। नेपाल के इस सख्त रुख के बाद चीन भड़क गया और इस वजह से बीआरआई पर समझौते को अंतिम समय में टाल दिया गया। नेपाली अधिकारियों का कहना है कि इस समझौते के शर्तों पर पर लगभग सहमति बन गई थी लेकिन आखिरी समय में चीन ने इसका विरोध कर दिया। इससे भड़के चीन ने पोखरा एयरपोर्ट के कर्ज को माफ करने की नेपाल की मांग पर फैसले को टाल दिया।











