भोपाल।। नर्मदापुरम रोड पर एक मार्च को भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लांच करने के लिए हबीबगंज नाके से सांची दुग्ध संघ के बीच का रास्ता ट्रैफिक पुलिस ने बिना किसी सूचना के 19 दिन पहले बंद कर दिया था। इस कारण आफिस, स्कूल- कालेज और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग को ट्रैफिक जाम से काफी परेशान हो रहे हैं। ट्रैफिक जाम का सिलसिला दिनभर चलता रहता है। यह परेशानी फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही है, एक बार फिर इस रास्ते को बंद करने की समयसीमा दो माह और बढ़ने पर विचार किया जा रहा है। पहले यह मार्ग 28 मार्च तक बंद किया गया है। अगर समयसीमा बढ़ती है कि तो लोगों की परेशानी लंबे समय तक जारी रहेगी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस के नए पुलिस उपायुक्त ने इस मार्ग का निरीक्षण मंगलवार को किया। उनका कहना है कि मेट्रो की ओर से समयसीमा बढ़ाने को लेकर पत्र मिला है।
माह की शुरुआत से बंद है मार्ग
हम बता दें कि एक मार्च को अचानक से इस मार्ग को बंद कर दिया था। ट्रैफिक पुलिस की बड़ी गलती यह रही थी कि सूचना होने के बाद भी समय पर इसकी जानकारी लोगों को नहीं दी थी। इस कारण से पहले दिन ही इस मार्ग पर भारी जाम लग गया था। अभी यह मार्ग डायवर्ट कर आवागमन बनाया जा रहा है। इस कारण से इस मार्ग की आसपास कालोनियों में जाम के हालत रोजाना बन रहे हैं। शाम को पांच से सात बजे के बीच तो यह रास्ते बंद जैसी हालत हो जाती है। मेट्रो ने इस मार्ग को 28 मार्च तक बंद रखने की बात कही थी,लेकिन अब एक बार फिर से मेट्रो के अधिकारियों ने इस मार्ग को बंद रखने की तारीख बढ़ाने की बात ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के सामने रखी है। अधिकारियों का डेढ़ से दो माह का समय अधिक लगा सकता है।
अभी इस रूट का हो रहा इस्तेमाल
आइएसबीटी, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर से पांच की ओर से नर्मदापुरम की ओर जाने वाले आइएसबीटी, सांची बूथ केंद्र, कस्तुरबा अस्पताल, डीआरएम आफिर, शक्ति नगर चौराहा , बीएसएनएल तिराहा, आरआरएल तिराहा से आवागमन कर रहे हैं।
- नर्मदापुरम रोड 11 मील से आइएसबीटी की ओर जाने वाले, आरआरएत तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा, डीआरएम आफिस, कस्तूरबा अस्पताल, सांची बूथ केंद्र होकर आइएसबीटी, रानी कमलापति स्टेशन प्लेटपर्मा नंबर पांच की ओर जा सकेंगे।
नर्मदापुरम रोड मार्ग 28 मार्च तक बंद रहने अनुमति थी। अब समयसीमा बढ़ाने को लेकर एक पत्र मिला है। फिलहाल यह मार्ग 28 मार्च के बाद भी बंद रहेगा।











