लगातार दूसरी बार मस्क का स्टारशिप टेस्ट फेल:आठवें टेस्ट में बूस्टर लॉन्चपैड पर वापस आया, लेकिन शिप आसमान में ब्लास्ट

लगातार दूसरी बार मस्क का स्टारशिप टेस्ट फेल:आठवें टेस्ट में बूस्टर लॉन्चपैड पर वापस आया, लेकिन शिप आसमान में ब्लास्ट

इलॉन मस्क के रॉकेट स्टारशिप का लगातार दूसरा टेस्ट फेल हो गया। आठवें टेस्ट में स्टारशिप को भारतीय समयानुसार 7 मार्च को सुबह 5:00 बजे बोका चिका से लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के 7 मिनट बाद बूस्टर (निचला हिस्सा) अलग होकर वापस लॉन्च पैड पर आ गया।

लेकिन 8 मिनट बाद शिप (ऊपरी हिस्सा) के छह इंजनों में से 4 ने काम करना बंद कर दिया जिससे शिप ने कंट्रोल खो दिया। इसके बाद ऑटोमेटेड अबॉर्ट सिस्टम ने शिप को ब्लास्ट कर दिया। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली 'स्टारशिप' कहा जाता है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में फ्लोरिडा तट के पास मौजूद लोगों ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट आसमान में फूट गया है। गिरते मलबे की वजह से मियामी, ऑरलैंडो, पाम बीच और फोर्ट लॉडरडेल के हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित हुईं।

क्यों किया गया स्टारशिप का 8वां टेस्ट...

  • रीडिजाइन किए गए न्यू जनरेशन शिप की टेस्टिंग करना।
  • स्टारशिप से पेलोड (4 स्टारलिंक सिमुलेटर) का डिप्लॉयमेंट करना।
  • शिप को लॉन्चपैड पर वापस लाने से जुड़े एक्सपेरिमेंट करना।
  • स्टारशिप के रैप्टर इंजन को स्पेस में फिर से चालू किया जाना।
  • सुपर हेवी बूस्टर को लॉन्चपैड पर कैच करना।

Advertisement