तुषार गांधी को जीवन में पहली बार पुलिस की ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पुलिस मंगलवार रात से ही उनके घर के बाहर इंतजार कर रही थी।
तुषार गांधी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं क्योंकि इस ऐतिहासिक तारीख को औपनिवेशिक ब्रिटिश पुलिस ने महात्मा गांधी और कस्तूरबा (बापू और बा) को भी हिरासत में लिया था... मुझे गर्व है।'
आज एक महत्वपूर्ण दिन है... आज भी उम्मीद है कि अत्याचार हो, अन्याय हो, कोई स्वतंत्रता-लोकशाही के खिलाफ कार्रवाई करता है तो इस देश के लोग एक साथ आकर यही नारा बार-बार देंगे... महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिया जाता है, शायद सारे हालात फिर एक बार वैसे ही हैं क्या? लोग भी सवाल पूछेंगे कि महात्मा गांधी के परपोते को क्यों हिरासत में लिया गया...:
'कोई आरोप नहीं'
महात्मा गांधी के परपोते ने कहा कि भारत छोड़ो दिवस मनाने के लिए आज अगस्त क्रांति मैदान में जाने की योजना बना रहे कुछ अन्य गांधीवादियों और संगठनों की तरह उन्हें कोई अग्रिम सूचना नहीं दी गई, न ही उन पर कोई आरोप लगाया गया है।'जरूर जाऊंगा'
उन्होंने कहा, 'मुझे बस यहां बैठाया गया है... वे मेरे साथ बहुत सौहार्दपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं...। जाहिर है, यह पुलिस आयुक्त के आदेशों के तहत है...। जैसे ही मुझे जाने की अनुमति दी जाएगी, मैं निश्चित रूप से अगस्त क्रांति दिवस और उसके शहीदों को याद करूंगा।'
पुनर्निर्मित अगस्त क्रांति मैदान में आज सुबह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार तथा अन्य लोगों के साथ एक नए अभियान 'मेरी माटी, मेरा देश' की शुरुआत की जा रही थी, जिसके आसपास कड़ी सुरक्षा और यातायात प्रतिबंध थे।











