अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा के साथ और कौन-कौन छोड़ रहे हैं? देखें पंजाब के 6 सांसदों की लिस्ट
Updated on
24 Apr 2026, 05:24 PM
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ शुक्रवार को घोषणा की कि ये तीनों AAP से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। इसके अलावा उनके साथ हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप पार्टी को अलविदा कह रही हैं।आप के कितने सांसद बचे?दरअसल पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में 10 सदस्य हैं। उच्च सदन में आप के अन्य सदस्यों में नारायण दास गुप्ता, संजय सिंह और संत बलबीर सिंह शामिल हैं।