चीन के साथ खुलकर आए मुइज्जू, भारत का विरोध दरकिनार, मालदीव लौटा ड्रैगन का जासूसी जहाज
माले: चीनी समुद्री कथित अनुसंधान पोत जियांग यांग होंग 03 मालदीव वापस लौट आया है। भारत की ओर से चीनी जहाज की माले में मौजूदगी पर एतराज को मालदीव की मोहम्मद मोइज्जू की सरकार ने दरनिकार करते हुए फिर से इसको एंट्री दे दी है। न्यूज पोर्टल अधाधु डॉट कॉम के मुताबिक गुरुवार सुबह चीनी जहाज थिलाफुशी औद्योगिक द्वीप के बंदरगाह पर खड़ा किया गया था। मालदीव की मुइज्जू सरकार ने जहाज को डॉक करने की अनुमति की पुष्टि की है लेकिन इसकी वापसी की वजह का खुलासा नहीं किया है।











