न्यूयॉर्क: रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में शानदार शुरुआत की। कंधे पर चोट लगने के अलावा भारतीय कप्तान ने न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ हर तरह से करिश्माई प्रदर्शन किया। रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही निर्णय लिए और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतक जड़कर भारत को टी20 विश्व कप में जीत की शुरुआत दिलाने में मदद की। रोहित ने 37 गेंदों पर 52 रन बनाए (नए बने मैदान पर 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र खिलाड़ी)।
उन्होंने इस दौरान तीन छक्के उड़ाए, हालांकि दाएं कंधे में दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए। उनकी पारी ने भारत की आठ विकेट की आसान जीत की नींव रखी। इस मैच में रोहित ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित के छक्कों की संख्या अभी 427 मैचों में 600 हैं। उनके बाद क्रिस गेल (483 मैचों में 553 छक्के) और शाहिद अफरीदी (524 मैचों में 476 छक्के) का नंबर आता है।
एमएस धोनी नहीं रहे नंबर-वन कप्तान! विराट कोहली चूक गए थे, रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास
