भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10 वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक है। इस बार प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड मुद्रित किया गया है। परीक्षा से पहले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिया।
विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र पहुंचने पर प्रवेश पत्र पर मुद्रित क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ अपने साथ प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल आदि जरूरी चीजें साथ ले जाने को कहा था। वर्जित चीजों को परीक्षा केंद्र के बाहर लोहे की पेटी में जमा कर देने को कहा था । बता दें, कि प्रदेश भर से 10वीं की परीक्षा में कुल 9.93 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।
सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि मेरे प्यारे बेटे - बेटियों, आज से माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी तनाव रहित होकर एकाग्रता एवं आनंद के साथ परीक्षा में भाग लीजिए।
उन्होंने कहा कि आप परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें, निश्चय ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप सभी के साथ हैं।
मेरे प्यारे बेटे - बेटियों,
आज से माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी तनाव रहित होकर एकाग्रता एवं आनंद के साथ परीक्षा में भाग लीजिए।
आप परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें, निश्चय ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप…











