मोदी जी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री की लेंगे शपथ - रवि चाणक्य
रतलाम । रतलाम के सैलाना में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य के मुख्य आतिथ्य में नरेन्द्र मोदी विचार मंच मालवा प्रान्त की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुवे राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा की हम सभी को सिर्फ राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुवे मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करना है। आज देश की जनता मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। आपने कहा की मोदी जी तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने जा रहें हैं। बैठक को संबोधित करते हुवे नरेन्द्र मोदी विचार मंच के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्रम्हे ने कहा की देश के प्रत्येक लोक सभा सीट में चाहे किसी को भी टिकिट मिले हमें सिर्फ मोदी जी को देख कर काम करना है। क्योंकि मोदी जी ही देश में राम राज्य की स्थापना करेगें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनिल सांखला, महिला शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमति मंजू राठौड़, महामंत्री लोकेश विजयवर्गी, महिला शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमति अनिता ठाकुर, एवम अन्य राष्ट्रीय पदाधिकरी, प्रदेश पदाधिकरी, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।











