पापुआ न्यू गिनी के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार, मेट बागोसी ने कहा कि रविवार तक कम से कम 20 लोगों की मौत की जानकारी एंगा प्रांत में समुदाय के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त हुई है। बागोसी ने बताया, "हमने पुष्टि की है कि कम से कम 20 लोग मारे गए हैं, लेकिन मेरे पास जो आखिरी खबर है, उसके अनुसार यह संख्या 50 तक हो सकती है।"
उन्होंने बताया कि हिंसा जारी है। बागोसी ने सेना और पुलिस का जिक्र करते हुए कहा, "आज कुछ सुरक्षा बलों ने इलाके में प्रवेश करना शुरू कर दिया है... इसलिए यह देखना बाकी है कि इसका क्या प्रभाव होगा।" बागोसी के पास घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस आयुक्त डेविड मैनिंग ने बताया कि कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए भारी फोर्स के इस्तेमाल के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि हथियार लेकर चलने वालों को गोली मारने के भी आदेश दिए गए हैं। इलाके में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आधिकारिक रूप से मरने वालों की संख्या को नहीं बताया गया है।











