आज इन तीन शेयरों पर रखें नजर, Cochin Shipyard के साथ और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही। बेंचमार्क इंडेक्सेज में मामूली तेजी दिख रही है। सुबह 9.35 बजे एसएंडबी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) 58 अंक यानी 0.09 फीसदी तेजी के साथ 62,683.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का निफ्टी 14 अंक यानी 0.08 परसेंट की तेजी के साथ 18,577.70 अंक पर है। सेंसेक्स के शेयरो में सबसे ज्यादा तेजी इन्फोसिस (Infosys) के शेयरों में दिख रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी के शेयरों में एक फीसदी तक तेजी आई है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एचसीएल टेक (HCL Tech) में सबसे ज्यादा तेजी रही है। दूसरी ओर इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एलएंडटी (L&T) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही है। 12 जून, 2023 को इन ट्रेंडिंग शेयरों पर करीबी नजर रखें:
कोचीन शिपयार्ड
जोंटुआ ओवरसीज
जोंटुआ ओवरसीज (Jontua Overseas) का शेयर आज सुबह-सुबह 10 फीसदी उछल गया। कंपनी (Jonjua Air Private) ने बताया कि उसने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटेर परमिट के लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के पास आवेदन किया है। यह कंपनी उड़ान 5.1 के लिए रजिस्टर्ज है और बिड के लिए क्वालिफाइड है।











