Jio के 15 रुपये वाले प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज ने हाल ही में खूब चर्चाएं बटोरीं। यह एक डेटा पैक है जिसे 4 दिन पहले कंपनी ने लॉन्च किया और वादा किया कि ग्राहकों को पूरे 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G मोबाइल डेटा दिया जाएगा। लेकिन इसके साथ दो शर्तें भी हैं। अगर आपने उन शर्तों को पूरा नहीं किया तो पैसे बर्बाद हो सकते हैं और सिर्फ 200MB डेटा से आपको संतोष करना पड़ सकता है।
क्या है Jio के 15 रुपये वाले रिचार्ज की जरूरी शर्त?
Jio के 15 रुपये वाले डेटा रिचार्ज की पहली शर्त यही है कि ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा तभी दिया जाएगा, जब उनके स्मार्टफोन पर Jio True 5G नेटवर्क आएगा।
अगर आपके इलाके में Jio True 5G नेटवर्क नहीं आता या सिग्नल ब्रेक होते रहते हैं और नेटवर्क 4G पर स्विच होता है तो आपका अनलिमिटेड 5G बीच-बीच में रुक सकता है।
दूसरी शर्त यह है कि आपका स्मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता हो। 20 हजार रुपये से कम प्राइस रेंज में बहुत सारे स्मार्टफोन्स अभी भी 4G हैं। अगर आप 4G स्मार्टफोन नहीं चला रहे तो 15 रुपये के डेटा पैक का असली फायदा आपको नहीं होगा।
Jio का अनलिमिटेड इंटरनेट वाला रियल पैक कौन सा है?
सही मायनों में देखा जाए तो Jio का अनलिमिटेड इंटरनेट वाला रियल डेटा पैक 15 रुपये का नहीं है, क्योंकि उसमें 4G ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट नहीं मिलता है। जियो का अनलिमिटेड इंटरनेट वाला रियल डेटा पैक आज भी 49 रुपये का है। 49 रुपये के प्लान पर बिना किसी कैपिंग या नेटवर्क बाध्यता के पूरे 24 घंटों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाता है। हालांकि उसमें 25GB डेटा मिलता है जिसके बाद इंटरनेट स्पीड घट जाती है।
अगर आपके एरिया में जियो का ट्रू 5G इंटरनेट नहीं है या नेटवर्क ब्रेक होते हैं, तो आपको 49 रुपये का प्लान चुनना चाहिए।
अनलिमिटेड डेटा पैक में Jio vs Airtel vs Vi
जियो ने भले ही देश का सबसे सस्ता डेटा पैक 15 रुपये में लॉन्च किया है, लेकिन रियल अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा पैक तीनों ही कंपनियों के एक समान हैं। जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया तीनों कंपनियां अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा पैक 49 रुपये में उपलब्ध कराती हैं। इसलिए अगर आप एयरटेल या वीआई के ग्राहक हैं और यह सोच रहे हैं कि जियो जैसा पैक आपको नहीं मिल रहा तो याद रहे कि किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा पैक के लिए जियो भी 49 रुपये ही चार्ज करती है।

