अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक महमूद ने कहा कि पिछले हफ्ते पंजाब के दस्का शहर में कम से कम 74 कब्रों को तोड़ दिया गया। वहीं लाहौर के करीब अहमदियों के प्रार्थना स्थल की मीनारों को तोड़ दिया गया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर मीनारों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'तहरीक ए लब्बैक ने मीनार न तोड़ने पर स्थानीय प्रशासन को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उन्होंने प्रशासन को अगले शुक्रवार तक मांग मानने को कहा है।'
जिन्ना का पाकिस्तान इन मुस्लिमों के लिए बना नरक, मस्जिद तोड़ी जा रही, कब्रों को भी नहीं छोड़ रहे कट्टरपंथी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को एक ऐसी सोच के साथ बनाया गया था कि यहां मुस्लिम रहेंगे। लेकिन पाकिस्तान का अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय लगातार हमलों का शिकार हो रहा है। अहमदियों का कहना है कि लगातार उनके प्रार्थना स्थलों और कब्रिस्तानों को हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। ये सारे हमले सुनियोजित ढंग से किए जा रहे हैं। समुदाय के प्रवक्ता अमीर महमूद ने मंगलवार को कहा कि हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। खासकर पाकिस्तान के सबसे ज्यादा आबादी वाले पूर्वी पंजाब में।











