Select Date:

जयशंकर बोले- ट्रम्प के टैरिफ का असर अभी पता नहीं:आगे क्या होगा ये भी नहीं पता, हमारा फोकस ट्रेड डील को आगे बढ़ाने पर

Updated on 10-04-2025 02:21 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से लगाए गए टैरिफ को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि इस टैरिफ का भारत पर क्या पड़ा है, ये फिलहाल पता नहीं चला है। आगे इसका क्या असर होगा, ये भी हम नहीं जानते हैं। हमने तय किया है कि हम बहुत खुले और पॉजिटिव तरीके से ट्रम्प प्रशासन से इस मुद्दे पर बात करेंगे।

जयशंकर ने बुधवार को पहली बार टैरिफ पर विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति से निपटने की हमारी रणनीति ये है कि हम इस साल अमेरिका के साथ द्विपक्षीय ट्रेड डील पर आगे बढ़ें। भारत शायद वह अकेला देश है जो डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन करने की बातचीत तक आया है।

ट्रम्प प्रशासन ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से 9 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए गए। टैरिफ लगने वाले देशों में भारत भी शामिल है। भारत पर 26% टैरिफ लगाया गया है। फरवरी 2025 में पीएम मोदी ने अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों देशों ने इस साल के अंत तक व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत करने की घोषणा की थी।

जयशंकर बोले- हम पहले से अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट पर बात कर रहे

जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया का हर देश अमेरिका से निपटने के लिए अपनी रणनीति बना रहा है, और भारत का लक्ष्य ट्रम्प प्रशासन के साथ एक व्यापार समझौते पर पहुंचना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात ने इस ट्रेड डील पर गंभीर बातचीत की जरूरत बढ़ा दी है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप ट्रम्प के पहले कार्यकाल को देखें, तो हम उस वक्त भी एक ट्रेड पैक्ट पर बातचीत कर रहे थे, जो तब फाइनल नहीं हो सका। बाइडेन प्रशासन के दौरान हमने व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की और आखिरकार IPEF (इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क) के साथ आगे बढ़े।

जयशंकर ने कहा कि बाइडन प्रशासन हमारे साथ द्विपक्षीय समझौता करने के बिल्कुल खिलाफ था। भारतीय नजरिए से देखा जाए तो अमेरिका के साथ द्विपक्षीय समझौता करना हमारे लिए न तो नकारात्मक है और न ही ये ऐसी चीज है जो हम नहीं चाहते। बल्कि ये लंबे समय से हमारा उद्देश्य रहा है।

ट्रम्प बोले- टैरिफ की आलोचना करने वाला बदमाश और धोखेबाज

ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा कि टैरिफ की जो कोई भी आलोचना कर रहा है, वह बदमाश और धोखेबाज है। उन्होंने तब नहीं सोचा था जब अमेरिका ने 90 हजार कारखाने खो दिए थे।

ट्रम्प ने कहा कि हम टैरिफ से बहुत सारा पैसा कमा रहे हैं। अमेरिका को हर दिन 2 बिलियन डॉलर (17.2 हजार करोड़ रुपए) ज्यादा मिल रहा है। कई देशों ने हमें हर तरह से लूटा है, अब लूटने की बारी हमारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 तक अमेरिका को हर साल टैरिफ से 100 बिलियन डॉलर की कमाई होती थी।

अमेरिका में प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए ट्रम्प ने रेसिप्रोकल टैक्स लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल को दूसरे देशों पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैक्स का ऐलान किया था। इसमें भारत पर 26% टैरिफ लगाए जाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत बहुत सख्त है। मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं।

भारत के अलावा यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा। अमेरिका ने करीब 60 देशों पर उनके टैरिफ की तुलना में आधा टैरिफ लगाने का फैसला किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement