जयशंकर बोले- अब भारत पहले जैसा नहीं रहा:पहले 26/11 हमले पर कोई एक्शन नहीं हुआ, हमने पाकिस्तान को उरी और बालाकोट का जवाब दिया

जयशंकर बोले- अब भारत पहले जैसा नहीं रहा:पहले 26/11 हमले पर कोई एक्शन नहीं हुआ, हमने पाकिस्तान को उरी और बालाकोट का जवाब दिया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक निजी कार्यक्रम में भारत की डिफेंस पॉलिसी से लेकर कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि अब भारत वो नहीं रहा जो पहले हुआ करता था। 2008 में मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले पर कोई एक्शन नहीं लिया गया था। हमने उरी और बालाकोट हमला होने पर पाकिस्तान को जवाब दिया।

 विदेश मंत्री ने कहा-

QuoteImage

भारत अब एक ऐसा देश है जो कुछ कर सकता है (can-do nation)। जिसके युवाओं को अपनी क्षमताओं पर भरोसा है। यह वह पीढ़ी है जो वैज्ञानिक उपलब्धियों से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर और हाई टेक्नोलॉजी तक में भारत का सम्मान बढ़ा रही है।

QuoteImage

हमारे पास एक मजबूत फैसले लेने वाला पीएम

एस जयशंकर ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री के तौर पर यह बहुत खास वक्त है। मैंने अपनी जिंदगी में कई सरकारों के साथ काम किया है। अब हमारे पास भारत के मॉडर्नाइजेशन के लिए एक मजबूत फैसले लेने वाले पीएम हैं। अगर हम उनके फैसलों को देखें तो यह बहुत खास समय है। मेरे लिए इसका हिस्सा बनना सम्मान की बात है। अब वो वक्त नहीं रहा जहां भारतीय लोग बुनियादी चीजों से संतुष्ट थे।

सबसे खास बात यह है कि हम एक ऐसा इंडिया बन गए हैं जिसमें भारत ज्यादा है।

अब भारतीयों में एक विकसित भारत बनने की उम्मीद

जयशंकर ने बताया कि अब भारत की सफलता सिर्फ एलीट क्लास या बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। आज हमारी राजनीति, सिविल सर्विसेज, स्पोर्ट्स और पत्रकार देश के हर हिस्से को कवर करते हैं। हमारे लोकतंत्र ने लोगों के लिए एक समान अवसर पैदा करने में भी सफलता हासिल की है।

जयशंकर ने कहा- आज हमारा ट्रेड 40 बिलियन डॉलर से बढ़कर 800 बिलियन डॉलर हो गया है। भारतीय अब विकसित भारत की बनने की उम्मीद रखते हैं। यह एक ऐसा नजरिया है जो एक दशक पहले तक इतना मजबूत नहीं था।

इस दौरान उन्होंने 1991-92 में 250 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी से लेकर आज 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने तक भारत की यात्रा का भी जिक्र किया।



Advertisement