इजरायली सैनिकों और आम नागरिकों के हमास हमले में मारे जाने पर इजरायली सेना के अंदर दुख भी है और गुस्सा भी। लेकिन इजरायली सेना के लिए आने वाले दिन बहुत कठिन और खतरनाक होने जा रहे हैं। इजरायल के चारों तरफ कई ऐसे अरब देश बसे हैं जो उसके अस्तित्व से ही नफरत करते हैं। हमास के सबसे बड़े समर्थक ईरान ने तो खुली धमकी तक दे दी है। इजरायल ने अब तक हमेशा अपनी सैन्य ताकत के बल पर इन दुश्मन देशों को काबू में रखने में कामयाबी हासिल की है।
गाजा में नरक बनी 11 लाख लोगों की जिंदगी
हालांकि इजरायल की वर्तमान नेतन्याहू सरकार 10 दिन बाद भी अभी भी हमास के अचानक हुए हमले से उबर नहीं पाई है और हैरान है। हमास के इस हमले में अब तक इजरायल के 1400 लोग मारे गए हैं। पीएम नेतन्याहू पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से भारी दबाव है और इसी वजह से उन्हें दक्षिणी गाजा में पानी की सप्लाई को चालू करना पड़ा है। हालांकि अभी भी बिजली सप्लाई अभी भी गाजा में शुरू नहीं हो सकी है। मेडिकल सप्लाई भी अब खत्म होती जा रही है जिससे गाजा के 11 लाख लोगों को नरक जैसी जिंदगी भुगतनी पड़ रही है।
गाजा पर कब्जे का कोई इरादा नहीं: इजरायल
सीएनएन साक्षात्कार के दौरान रविवार को उनकी टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा इजरायल को एन्क्लेव पर कब्जा करने के खिलाफ चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद आई, क्योंकि यहूदी राष्ट्र ने संकेत दिया था कि वह हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है। जवाब में, एर्दान ने कहा: 'हमें गाजा पर कब्जा करने या गाजा में रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन चूंकि हम अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं और एकमात्र रास्ता, जैसा कि राष्ट्रपति (बााइडेन) ने कहा है, हमास को खत्म करना है, इसलिए उनकी क्षमताओं को ख़त्म करने के लिए जो भी आवश्यक है, वह करना है।'











