ईरानी परमाणु रिएक्टर नहीं, एयर डिफेंस सिस्टम को इजरायल ने बनाया निशाना, अमेरिका का बड़ा खुलासा

ईरानी परमाणु रिएक्टर नहीं, एयर डिफेंस सिस्टम को इजरायल ने बनाया निशाना, अमेरिका का बड़ा खुलासा
वॉशिंगटन: एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि इजरायल ने शुक्रवार सुबह अपने हमलों में ईरान के परमाणु रिएक्टरों को नहीं, बल्कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया था। एसीबी से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि इजरायल के निशाने पर नटान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी का एयर डिफेंस सिस्टम था। रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इजरायली ड्रोन इस्फहान के पास एक एयर डिफेंस रडार साइट को निशाना बना रहे थे, जो नटान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी की सुरक्षा का हिस्सा है। अधिकारी ने कहा, "पहला आकलन यह है कि हमले ने रडार साइट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, लेकिन आकलन पूरा नहीं हुआ है।"अधिकारी ने कहा कि हमले का उद्देश्य ईरान को इजरायली क्षमताओं के बारे में संकेत भेजना था, लेकिन स्थिति को बढ़ाना नहीं था।

ईरान ने कमतर आंका इजरायली हमला


शुक्रवार सुबह ईरान में हमलों के बाद से, ईरान ने उनके प्रभाव और महत्व को कम कर दिया है। ईरान ने सीधे तौर पर इजरायल पर उंगली उठाने से इनकार कर दिया है और घोषणा की है कि किसी भी परमाणु स्थल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संघ (आईएईए) ने भी बताया कि परमाणु स्थलों को कोई नुकसान नहीं हुआ, और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Advertisement