इजरायल पर मिसाइल हमला करने वाला है ईरान! मोसाद के अलर्ट के बाद पूरे देश में GPS ब्लॉक

इजरायल पर मिसाइल हमला करने वाला है ईरान! मोसाद के अलर्ट के बाद पूरे देश में GPS ब्लॉक
तेल अवीव: मोसाद ने चेतावनी दी है कि ईरान जल्द ही इजरायल पर लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर सकता है। इसके बाद इजरायल में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) को बंद कर दिया गया है। ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर इजरायल के मिसाइल हमले के जवाब में तेहरान को कार्रवाई करने का अधिकार है। इस हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कुद्स फोर्स कमांडर जनरल मोहम्मद रजा जाहेदी समेत 16 लोग मारे गए थे। जाहेदी सीरियाई सेना को आतंकवाद विरोधी अभियानों में मदद कर रहे थे।

इजरायल बोला- हमला कर सकता है ईरान


एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली अधिकारियों का दावा है कि उनके पास खुफिया जानकारी है जो संकेत देती है कि ईरान "लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों या ड्रोन" का उपयोग करके अपने क्षेत्र से देश पर हमला कर सकता है। माना जाता है कि बुधवार को इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के बीच फोन पर बातचीत के दौरान कथित खतरे पर विस्तार से चर्चा हुई। कथित तौर पर दोनों पक्षों ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि संभावित ईरानी प्रतिशोध के लिए सबसे अच्छी तैयारी कैसे की जाए।
Advertisement