Select Date:

अमेरिका में भारतीय मां ने बेटे का गला रेता:पति को बच्चे की कस्टडी मिलने से नाराज थी

Updated on 24-03-2025 03:02 PM

अमेरिका में एक भारतीय मूल की महिला ने अपने 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना 19 मार्च की है। महिला का नाम सरिता रामाराजू (48) और बेटे का नाम यतिन रामाराजू है।

महिला बेटे के साथ घूमने के लिए कैलिफोर्निया के सेंटा एना में डिज्नीलैंड गई थी। यहां तीन दिन बिताने के बाद महिला ने होटल में बेटे का चाकू से गला रेत दिया।

हत्या के बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को बेटे की हत्या और खुद के जहर खाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। 19 मार्च की सुबह मां और बेटे को होटल से चेक-आउट करना था।

जानकारी मिलने के बाद सेंटा एना पुलिस होटल पहुंची, जहां लड़के की डेड बॉडी बरामद हुई। वह कई घंटों पहले ही मर चुका था। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले पर अटॉर्नी ने कहा कि महिला को 26 साल या उम्रकैद की सजा हो सकती है।

बेटे की कस्टडी को लेकर पति के साथ विवाद था महिला का तलाक हो चुका है। वह पति और बेटे से अलग रहती थी। उसके पूर्व पति का नाम प्रकाश राजू है। दोनों का जनवरी 2018 में तलाक हो गया था। इसके बाद महिला कैलिफोर्निया छोड़कर वर्जीनिया में रहने लगी थी।

तलाक के बाद बेटे की कस्टडी पिता प्रकाश राजू को दी गई थी। वहीं सरिता को बेटे से मुलाकात करने का अधिकार दिया गया था। दोनों के बीच पिछले साल से बेटे की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा था।

सरिता चाहती थी कि बेटा उसके साथ वर्जीनिया में रहे, लेकिन कोर्ट ने ऐसा नहीं किया। सरिता ने आरोप लगाया था कि उसका पति बिना उसकी सहमति के बच्चे से जुड़ी मेडिकल और स्कूल से संबंधित फैसले ले रहा था और उस पर नशे की लत का भी आरोप लगाया था।

प्रकाश राजू ने कोर्ट में कहा था कि वह भारत (बेंगलुरु) में पैदा और पला-बढ़ा है। दंपती का तलाक जनवरी 2018 में हुआ था।

26 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है 

इस पूरी घटना पर ऑरेंज काउंटी डिस्ट्रिक्ट की अटॉर्नी टॉड स्पिट्जर ने दुख जताते हुए कहा...

QuoteImage

एक बच्चे का जीवन माता-पिता के बीच के गुस्से के कारण दांव पर नहीं लगना चाहिए। गुस्सा आपको यह भूलने पर मजबूर कर देता है कि आप किससे प्यार करते हैं और आपकी क्या जिम्मेदारी है। माता-पिता की गोद बच्चों की सबसे सुरक्षित जगह होती है, लेकिन इस मां ने अपने बेटे को प्यार से गले लगाने के बजाय उसका गला काट दिया।

QuoteImage

टॉड के मुताबिक अगर महिला सभी आरोपों में दोषी पाई जाती है तो उसे 26 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की ''संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता'' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। विदेश…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष 6 मई की रात को शुरू हुआ, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर हुआ है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर समझौते के कुछ ही घंटों के बाद…
 11 May 2025
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने इस बातचीत 'बिना देरी किए' 15 मई से शुरू करने की बात कही…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत के हमले से नूर खान एयरबेस के तबाह होने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया था। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त हो गये थे और वो…
 11 May 2025
मॉस्को: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिन (6 मई की रात से 10 मई तक) जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला है। भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक (6 से 10 मई) कई मोर्चों पर संघर्ष किया है। दोनों देशों में ये लड़ाई भले ही सिर्फ चार दिन चली लेकिन इस दौरान…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो तनाव बना था, उसने ग्लोबल लीडर्स को परेशान कर दिया था। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद…
Advertisement