भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, 'गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करना चाहते हैं कि भारतीय दूतावास के एक सदस्य का 18 सितंबर 2024 की शाम को निधन हो गया। हम पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों और परिवार के सदस्यों से संपर्क में हैं।' बयान में कहा गया, 'परिवार की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए मृतक के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी जा रही है। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं।'
अमेरिका यात्रा पर रवाना हुए पीएम
अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि वह भारतीय प्रवासियों और महत्वपूर्ण अमेरिकी बिजनेस लीडर्स से मिलने के लिए उत्सुक हैं। 21 सितंबर को पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन की ओर से आयोजित चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 22 सितंबर को वह भारतीय अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे।











