अल अरबिया रिपोर्ट के अनुसार, अलहमारी सीरिया में रहा था, जहां वह चरमपंथी विचारों के संपर्क में आया था। उसके इन्हीं विचारों की वजह से ओमानी अधिकारियों ने उसके उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद वह ओमान छोड़कर चला गया था।
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी ओमानी को-पायलट की हुई पहचान, सीरिया और अलकायदा से था कनेक्शन
अबू धाबी: UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और प्लेन को क्रैश कराने की आतंकी कोशिश करने वाले को-पायलट की पहचान सामने आई है। सऊदी अखबार अल अरबिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि को-पायलट की पहचान ओमान के हमाम अलहमामी के रूप में हुई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि अलहमामी को उसके चरमपंथी विचारों की वजह से ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था।
अल अरबिया रिपोर्ट के अनुसार, अलहमारी सीरिया में रहा था, जहां वह चरमपंथी विचारों के संपर्क में आया था। उसके इन्हीं विचारों की वजह से ओमानी अधिकारियों ने उसके उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद वह ओमान छोड़कर चला गया था।
इजरायली एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि ओमान का पायलट फ्लाइट क्रू का हिस्सा कैसे बना। यरुशलम पोस्ट ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि ओमान के को-पायलट के पास कोई दूसरी नागरिकता नहीं है। रिपोर्ट में इस बात पर सवाल उठाए हैं कि जिस देश के साथ इजरायल के औपचारिक संबंध नहीं है, उसके नागरिक को उड़ान भरने की मंजूरी कैसे मिली।