जब बरसाई गईं ईंटें अंदर मौजूद थे पुजारी और श्रद्धालु
'कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका' (CoHNA) और 'हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन' (HAF) के मुताबिक हमला शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) किया गया। हमलावरों ने मंदिर पर ईंटें बरसाए जिससे खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। जब हमला किया जा रहा था उस वक्त मंदिर के अंदर पुजारी और कई श्रद्धालु मौजूद थे।'हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में घटना की जानकारी देते हुए कहा 'आज ओहियो में एक हिंदू मंदिर पर हमला हुआ। आज दोपहर 1:30 बजे ओहियो के रिचमंड हाइट्स में स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर पर हमलावरों ने ईंटें फेंकीं जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा।' यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।
अमेरिका में लगातार बढ़ रहे हैं नफरती हमले
- मार्च 2025: कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स (Chino Hills) स्थित BAPS मंदिर में तोड़फोड़ और नफरती संदेश लिखे गए।
- सितंबर 2024: न्यूयॉर्क के मेलविले और कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में BAPS मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया।
- दिसंबर 2023: कैलिफोर्निया के नेवार्क में SMVS श्री स्वामीनारायण मंदिर पर नफरती ग्राफिटी बनाई गई थी।
