अमेरिका पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, जानें क्यों खास माना जा रहा यह दौरा

अमेरिका पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, जानें क्यों खास माना जा रहा यह दौरा
वॉशिंगटन: भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच चुके हैं। उनका अमेरिकी रक्षा मंत्रालय और सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। जनरल पांडे इस दौरे पर भारतीय सेना के आधुनिकीकरण से जुड़े कई मुद्दों पर बात करेंगे। इनमें अमेरिकी रक्षा उद्योग के साथ हथियारों और उपकरणों के संयुक्त विकास और निर्माण भी शामिल है। भारत का मेन फोकस अमेरिका से स्ट्राइकर आर्मर्ड व्हीकल के ज्वाइंट प्रोडक्शन और लंबी दूरी तक सटीक हमला करने वाले तोपखाने के गोले के उत्पादन पर आपसी सहमति बनाना है।

अमेरिका के सेना प्रमुख से मिलेंगे जनरल पांडे


सेना ने एक बयान में कहा कि जनरल पांडे अमेरिका के सेना प्रमुख (सीएसए) जनरल रैंडी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ सैन्य नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा में शामिल होंगे। इस यात्रा में जनरल पांडे अमेरिकी सेना सम्मान गार्ड समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वह आर्लिंगटन नेशनल सेमेटरी में अज्ञात सैनिकों की कब्र पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा पेंटागन का एक व्यापक दौरा भी शामिल है। सेना ने बयान में कहा, "ये बातचीत दोनों देशों के बीच वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति सम्मान और आपसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"
Advertisement