उपराष्ट्रपति के पूर्व संचार निदेशक जमाल सिमंस ने रविवार को एक टॉक शो के दौरान कहा कि जो बाइडन की बजाय कमला हैरिस से ट्रंप को सत्ता ट्रांसफर होनी चाहिए। हालांकि टॉक शो में ये बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने बाइडन की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जो बाइडन ने शानदार काम किया है लेकिन उन्हें एक आखिरी वादा पूरा करना चाहिए और परिवर्तन लाने वाला बनना चाहिए।
ट्रंप के लिए स्थिति बदल जाएगी
उन्होंने कहा कि इससे डोनाल्ड ट्रंप के लिए स्थिति बदल जाएगी और अगली महिला के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना आसान हो जाएगा। सिमंस ने कहा कि अगर बाइडन ऐसा करते हैं तो यह सबसे अच्छी बात होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है लेकिन अभी उनके पद संभालने में करीब दो महीने का समय लगेगा। अगले साल जनवरी तक सत्ता जो बाइडन के ही हाथ में रहेगी।
कौन हैं जमाल सिमंस
जमाल को सिटीग्रुप और यूनाइटेड टेक्नोलॉजी छोड़ने के बाद उन्हें डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के कम्युनिकेशन के उपनिदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की कंसल्टेंसी फर्म खोल ली। एक राजनीतिक टिप्पणीकार के रूप में वह सीएनएन, एनपीआर और सीबीएस न्यूज पर प्रमुखता से दिखते रहे हैं।











