Select Date:

भारत की भावी पीढ़ी को खोखला बना रहा धर्म के आधार पर बढ़ता भेदभाव

Updated on 31-10-2023 11:05 AM
विश्व की सबसे बड़ी आबादी के साथ भारत विविधिता में एकता का सन्देश देने वाला एक अनोखा देश है, जिसे विभिन्न धर्म, जातियों, संस्कृतियों और भाषाओं का घर भी कहा जाता है। हमने भारतीय संस्कृति में विविधिता को समृद्धि से जोड़कर देखा है, लेकिन मौजूदा समय में धर्म के आधार पर देश के भीतर, घर करता भेदभाव का कीड़ा, हमारी भावी पीढ़ी को अंदर से खोखला बना रहा है। अब सवाल यह है कि तिल-तिल करते देश की युवा और भावी पीढ़ी की रगों में घुलते भेदभाव के जहर को, आखिर कम और जड़ से खत्म करने के लिए हम क्या उपाए कर रहे हैं?  

इसमें कोई दो राय नहीं है कि धार्मिक तत्वों का समाज में महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन जब यह योगदान भेदभाव को बढ़ावा देना का कारक बनने लगता है, तो यह समाज के लिए एक ऐसा खतरनाक हथियार साबित हो जाता है, जिसका इस्तेमाल एक धर्म को दूसरे से बड़ा दिखाने की प्रवृत्ति को जन्म देता है, जो सीधे तौर पर सामाजिक असमानता और लोगों के बीच विभाजन को बढ़ावा देने का काम करता है। इससे न सिर्फ सामाजिक समृद्धि पर प्रतिबन्ध लगता है, बल्कि यह देश के विकास में भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। 

फिलहाल तो नौबत ऐसी है कि अब शिक्षा के मंदिरों में भी धर्म के नाम पर भेदभाव का प्रभाव तेजी से दिखने लगा है। पिछले दिनों यूपी के मुजफ्फरनगर में एक महिला शिक्षिका द्वारा मुस्लिम बच्चे को हिन्दू बच्चों से पिटवाने का मामला, हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हम देश चलाने वाली भावी पीढ़ियों के मासूम मन को कितना जहरीला बनाते जा रहे हैं। हम से तात्पर्य, उस हर एक व्यक्ति विशेष से है, जो सामाजिक सौहार्द्र की दिशा में बढ़ती खाई को और अधिक बढ़ाने वालों के खिलाफ चुप्पी साधे हुए है। 

कहते हैं कि बच्चों का मन, कोरे कागज़ समान होता है, जिस पर स्याही से खींची गई हर लकीर, सदा के लिए छप जाती है। लेकिन मौजूदा वक्त में बच्चों के मस्तिष्क पर धार्मिक कट्टरता की स्याही से जो लकीर खींची जा रही है, उसके खिलाफ समाज के प्रत्येक पढ़े-लिखे संवेदनशील व्यक्ति को आगे आने की जरुरत है, क्योंकि इस समस्या का हल सामाजिक तत्वों द्वारा सामान्यता, समानता और विविधता के प्रति समर्पण भाव से ही निकाला जा सकता है। 

इसके अतिरिक्त बच्चों में फैलाई जा रही धार्मिक भेदभाव जैसी जटिल समस्या का निवारण, सामाजिक संगठनों, मीडिया, और शिक्षा व्यवस्था के सहयोग से ही निकाला जा सकता है। बशर्ते शिक्षा में धार्मिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका को ऐसे प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है कि वे सभी मानवता के एक हिस्से के रूप में देखे जा सकें, न कि विभिन्नता की वजह से, उनमें असमानता की भावना पैदा हो। संभवतः एक विकासशील देश की युवा और भावी पीढ़ी को समझाने के लिए उन्हें सभी धर्मों के प्रति समर्पित बनाने की जरुरत है, जिससे वे एक सहयोगी, समरस और समग्र भारत की दिशा में आगे बढ़ सकें।

अंत में एक सुदृढ़, सकारात्मक और विकासोन्मुख समाज के रूप में हमें धर्म के आधार पर बढ़ते भेदभाव के खतरे को समझने और उसका समाधान निकालने को प्राथमिकता में रखने की भी जरुरत है। इसके साथ ही हमें सामाजिक एकता, समरसता, और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए, संयम से काम लेने की आवश्यकता भी है, ताकि हमारी भावी पीढ़ी एक सशक्त, समृद्ध, और एकत्रित भारत की दिशा में अग्रसर हो सके। हमें यह भी समझने की जरुरत है कि हमारे बच्चे ही कुछ समय में सयाने होकर, स्वाभाविक रूप से हमारी आप की जगह, समाज और राष्ट्र का भार वहन करेंगे, इसलिए उनके मन मस्तिष्क को राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ धर्मनिरपेक्ष बनाना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।

- अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
पाकिस्तान को हमेशा गद्दारी करने पर भी भारत ने बड़ा हृदय रखकर क्षमादान परंतु पाकिस्तान हमेशा विश्वास घाट पर आतंकवादी षड्यंत्र किए  पाकिस्तान ने हमारी सहनशक्ति के अंतिम पड़ाव पर…
 27 April 2025
12 सबसे बेहतरीन विरासतें..1. बुद्धिमत्ता (Wisdom)बुद्धिमत्ता स्कूलों में नहीं सिखाई जाती, यह जीवन के अनुभवों से प्राप्त होती है। माता-पिता ही सबसे अच्छे शिक्षक होते हैं। अपने बच्चों को मार्गदर्शन…
 24 April 2025
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में विधानसभाअों द्वारा पारित विधेयको को सम्बन्धित राज्यपालों द्वारा अनंत काल तक रोक कर ‘पाॅकेट वीटो’ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय…
 17 April 2025
रायपुर I छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 218 नई…
 14 April 2025
भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ा एक रोचक प्रसंग याद आता है जब एक बार विदेशी पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण पर आया। यह प्रतिनिधि…
 13 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों यानी इंडिया ब्लाक पर हमला करते हुए कहा है कि विपक्ष का एकमेव लक्ष्य परिवार का साथ और परिवार का विकास है। मध्यप्रदेश के…
 11 April 2025
महात्मा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था।  ज्योतिबा फुले बचपन से ही सामाजिक समदर्शी तथा होनहार मेधावी छात्र थे,  आर्थिक कठिनाइयों के कारण …
 10 April 2025
मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थि‍त बागेश्वर धाम के स्वयंभू पीठाधीश पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने इलाके में ‘पहला हिंदू ग्राम’ बसाने का ऐलान कर नई बहस को…
 06 April 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया है कि बीते वित्तीय वर्ष में उनकी सरकार ने आठ साल पुरानी देनदारियां चुकाई हैं। उनका कहना है कि यह सब…
Advertisement