भारत जैसे बाजार में कंपनियां आकर फोन बनना और बेचना चाहती है,लेकिन अब इसके लिए उन्हें लोकल पार्टनर्स की जरूरत पड़ेगी। किसी भी चीनी कंपनी को अगर भारत में अपना मोबाइल फोन या पार्ट बनना है तो उसे सरकार की शर्तों को मानना होगा। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि चाइनीज कंपनियों को अगर भारत में कारोबार करना है तो उन्हें लोकल पार्टनर्स के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), मुख्य परिचालन अधिकारी (COO), मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) जैसे पदों पर भारतीय अधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी।
यानी चीनी कंपनियों को भारत में कारोबार करने के लिए अब इंडियन बॉस चाहिए होगा। सरकार ने इसके लिए चाइनीज स्मार्टफोन मनुफक्चरर्स के साथ बैठक की थी। सरकार ने सख्ती दिखाते हुए चीनी कपनियों की ओर से टैक्स में हो रही चोरी पर नकेस कसने की बात कही गई है।











