Thalapathy Vijay इस समय डायरेक्टर वेंकट प्रभु की फिल्म 'The Greatest of All Time' की शूटिंग में बिजी हैं। ये एक साइंस-फिक्शन एक्शन मूवी है। इसमें मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, स्नेहा और लैला भी अहम रोल में नजर आएंगे। विजय को आखिरी बार लोकेश कनगराज की एक्शन-थ्रिलर 'लियो' में देखा गया था।
विजय की मां रहीं साईं बाबा की भक्त
थलपति विजय ने अपनी मां शोभा के लिए इस साईं बाबा मंदिर को बनवाया है। विजय की मां साईं बाबा की भक्त रहीं। ये मंदिर कहां है और ये तस्वीर कबकी है, इसको लेकर भी जानकारी सामने आई है।
इस लोकेशन पर है मंदिर
इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि तमिलनाडु के चेन्नई के वेस्ट पार्ट में स्थित कोराट्टूर में थलपति विजय ने अपनी जमीन पर इस मंदिर का निर्माण करवाया है। कहा जा रहा है कि ये मंदिर इसी साल फरवरी महीने में बनकर तैयार हुआ है और ये तस्वीर भी लेटेस्ट नहीं है, तब की ही है।फिल्ममेकर पिता एसए चंद्रशेखर और डायरेक्टर-प्लेबैक सिंगर मां शोभा के घर जन्में विजय दो धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। उनके पैरेंट्स ने इंटर रिलीजन मैरिज की थी। पिता कैथोलिक ईसाई फैमिली से और मां हिंदू परिवार से हैं।











