'औरत सैटिस्फाई नहीं तो तलाक लेना सही', आकांक्षा चमोला की पति-पत्नी के अलगाव पर दो टूक, अब टूट पड़े लोग

'औरत सैटिस्फाई नहीं तो तलाक लेना सही', आकांक्षा चमोला की पति-पत्नी के अलगाव पर दो टूक, अब टूट पड़े लोग
आकांक्षा चमोला तब से चर्चा में हैं जब से उन्होंने 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं। आकांक्षा चमोला ने यह भी बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, इस खबर ने कई फैंस को हैरान कर दिया, लेकिन इस साल की शुरुआत में आकांक्षा की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट अब फिर से चर्चा में है। वहीं, उनका एक इंटरव्यू भी सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस कारण से औरत तलाक ले सकती है। जनवरी 2026 में, आकांक्षा ने एक पोस्ट भी किया था।

आकांक्षा चमोला ने एक पुराने इंटरव्यू में तलाक को लेकर अपनी बात रखी थी और बताया था कि औरत के लिए क्या कारण हो सकते हैं। हउटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा था, 'औरत अगर पति से सैटिस्फाई नहीं है तो वो तलाक ले सकती है, वो अलग रह सकती है। इसमें कोई बुराई नहीं है।' लोगों ने इस पर रिएक्शन दिया है और आकांक्षा को काफी भला-बुरा सुनाया है।
Advertisement