मालकिन अगर अपने मेडिकल बिल को नौकरानी के मेडिकल बिल से तुलना करें तो स्वस्थ रहना जान पाएगी

मालकिन अगर अपने मेडिकल बिल को नौकरानी के मेडिकल बिल से तुलना करें तो स्वस्थ रहना जान पाएगी
नौकर चाकर दिन रात मेहनत करते रहते हैं बाहर भी काम करते हैं घर पर भी काम करते हैं अपने शरीर को एक्टिव रखते हैं।
और मालिक लोग दिनभर खाना पिना सोना टीवी या मोबाइल देखना मेकअप करना और पार्टी-शार्टी इसी में अपना समय गुजारते हैं वे शारीरिक मेहनत बहुत कम करते हैं इसलिए वे अक्सर बीमार रहते हैं।
यही अपने आप को *स्वस्थ रखने की एक बड़ी प्राकृतिक तरकीब है* काम करते रहना शरीर को एक्टिव रखना आलस्य को दूर रखना, *जितना खाते हैं उसे पचाना इतनी मेहनत नितांत आवश्यक है।* नौकरी पैसे वाले व्यापारी और रईस इनके साथ एक ही बंधन है कि बैठना, ऐसे में कैसे अपने शरीर को एक्टिव रखना है इन्हें सीखना होगा।
गृहणी दिनभर घर में इधर से उधर घूमे यदि चढ़ाव है तो ऊपर नीचे चढ़े और उतरे, उठक बैठक करें ऐसे अपने शरीर को एक्टिव रख सकते हैं। लेटे हुए जब भी उठे उसके पूर्व *बिस्तर पर ही इधर-उधर गुलाटी लगाये हाथ पैर ऊपर नीचे करें।* 
एक बार आजमाएं जरूर।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)
Advertisement