मामला गर्म होता इससे पहले ही स्पीकर सतीश महाना ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने विपक्ष से कहा कि जो बात मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है, उसे झूठ आप बिना प्रमाणित के नहीं बोल सकते। झूठ असंसदीय शब्द है, इसका इस्तेमाल भी नहीं कर सकते। आपको बता दें कि मॉनसून सत्र सात अगस्त से शुरू हुआ है जो 11 अगस्त तक चलेगा। सोमवार को पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने की मांग की जिसे स्पीकर सतीश महाना ने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। पहले सदन आधे घंटे के लिए स्थगित हुआ। फिर पूरे दिन के लिए कर दिया गया।
झूठ बोलूंगा तो मेरा रिजाइन ले लेना जब हर घर नल योजना पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष को कर दिया चैलेंज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में मंगलवार को दूसरे दिन भी तनातनी देखने को मिली। सदन में योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री ने हर घर नल योजना को लेकर विपक्ष को चैलेंज दे दिया कि अगर वह झूठ बोलेंगे तो उनका इस्तीफा ले लेना। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में पहले ट्रेन से पानी मंगाया जाता था। आज भी हमारे सामने दलित बस्ती से लेकर सब जगह संकट है। बहुत पीछे थे हम। ये केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। आज हम 40 हजार नए जल कनेक्शन दे रहे हैं। इस बीच विपक्षी सदस्य कहने लगे- ये सब झूठ है। इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'मैं झूठ बोल दूंगा न तो मेरा रिजाइन ले लेना। मैं कभी भी झूठ नहीं बोलता हूं।'











