बाइडन ने दिया धोखा तो भारत की राह पर दोस्त इजरायल, लेगा अमेरिकी हथियारों से 'आजादी', कर दिया बड़ा ऐलान
तेलअवीव: इजरायल की सरकार ने गाजा युद्ध से सबक लेते हुए हथियारों को अपने देश में ही बनाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इजरायल की सरकार ने इल्बिट सिस्टम को देश में तबाही मचाने वाले भारी बम बनाने को कहा है। दरअसल, गाजा युद्ध के दौरान जब इजरायल को हथियारों और भारी बमों की सख्त जरूरत थी तब अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने अपने हथियारों की सप्लाई में जानबूझकर देरी कर दिया था। इसको लेकर हाल ही में इजरायल की डिफेंस प्लानिंग कमेटी ने चेतावनी दी थी और अमेरिका से हथियारों की निर्भरता पर आगाह किया था। अब इजरायल की सरकार ने दिग्गज हथियार बनाने वाली कंपनी इल्बिट सिस्टम से 27 करोड़ 50 लाख डॉलर का समझौता किया है। इससे पहले भारत ने भी विदेशी हथियारों पर निर्भरता को कम करने के लिए मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भरता पर बड़ा जोर दिया है।











